News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

घूमने व महंगे शौक ने दो युवाओं को पहुँचाया सलाखों के पीछे

  • Share
घूमने व महंगे शौक ने दो युवाओं को पहुँचाया सलाखों के पीछे

shikhrokiawaaz.com

03/21/2025


सेलाकुई-: छोटी उम्र से ही घूमने व महंगे शौक रखने वाले दो युवा को उनकी आदत ने आज सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। दोनो युवक घूमने के शौक के लिए लोगो की बाइक चोरी करने लगे। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से चोरी की 13 दोपहिया वाहन बरामद किए है।


बीती 17 मार्च को सेलाकुई निवास वादी द्वारा पुलिस में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।
मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना स्थल तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये की जानकारी कर उससे स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराया गया।घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चोर गिरोह के उक्त घटनाओं में शामिल होने की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं में शामिल 02 अभियुक्तों शोभित राज(18) पुत्र रमेश राज निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हाल: अटक फॉर्म, कैंची वाला, सेलाकुई, देहरादून
व  गीतम सिंह राजपूत(22) पुत्र पति सिंह राजपूत निवासी ग्राम मंडपुरा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश,
शोभित राज पुत्र रमेश राज निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश  हाल: अटक फॉर्म, कैंची वाला, सेलाकुई, देहरादून को चेकिंग के दौरान इण्डस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई से चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों से अन्य दोपहिया वाहनों को चोरी करने की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर कैंचीवाला क्षेत्र में एक खाली स्थान में झाडियों से कुल 12 अन्य दो पहिया वाहन बरामद किये गए। 

बरामद वाहनों में से 01 वाहन थाना सेलाकुई व 1  हरिद्वार के भगवानपुर हरिद्वार में पंजीकृत मुकदमे से सम्बंधित पाया गया है।शेष बरामद वाहनों के सम्बन्ध में जनपद के अन्य थानों व बाहरी जनपदों से जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।  
पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त एक ही स्कूल में पढते थे तथा अपने घूमने फिरने व अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी किये गये वाहनों को अभियुक्तो  द्वारा अभियुक्त शोभित राज के कैंचीवाला स्थित किराये के घर के पास एक खाली स्थान में झाडियों में छिपाकर रखा गया था। जिन्हें वह दूसरे राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
Comments
comment
date
latest news
50 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

50 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब संग तस्कर गिरफ्तार