News :
आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

नैनीताल, पौड़ी समेत 4 जनपदो के कप्तानो का तबादला

16 आईपीएस व 8 पीपीएस अधिकारियों का तबादला
  • Share
नैनीताल, पौड़ी समेत 4 जनपदो के कप्तानो का तबादला

shikhrokiawaaz.com

10/28/2025



देहारादून-: शासन द्वारा कल देर शाम प्रदेश के 16 आईपीएस समेत 8 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गृह अनुभाग द्वारा जारी आदेश में कई जनपदो के पुलिस कप्तानो में बड़ा फेर बदल हुआ है। 

नैनीताल के पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा के स्थान पर मंजूनाथ टी0सी0 को अब नैनीताल की कमान सौपीं गयी है। प्रहलाद नारायण को एसपी सतर्कता बनाया गया है। उत्तरकाशी पुलिस कप्तान सरिता डोबाल को नीचे मुख्यालय में बुलाया गया है और एसपी अभिसूचना जी नवीन जिम्मेदारी दी गयी है। उनके स्थान पर कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गयी है। सर्वेश पंवार को पौड़ी जनपद की कमान मिली है, वहीं लोकेश्वर सिंह को एसपी मुख्यालय बनाया गया है। 


आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी मिली है। सुरजीत सिंह पंवार को चमोली का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।


वहीं शासन द्वारा मुख्यालय स्तर के 8 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी विभागों में बड़ा तबादला किया है। एडीजी कारागार अभिनव कुमार को एडीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। एडीजी ए0पी0अंशुमान को सीसीटीएनएस व दूरसंचार/पीएसी समेत निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी मिली है।एडीजी अमित कुमार सिन्हा से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी वापिस ली गयी है हालांकि वह विशेष 0प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।एडीजी डॉ0 पी0वी0के0 प्रसाद के पास महासमादेष्टा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा का प्रभार रहेगा।


आईजी प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले को आईजी मानवाधिकार व आईजी सीसीटीएनएस सुनील कुमार मीणा को आईजी लॉ एंड आर्डर व जीआरपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।आईजी नीलेश आनंद भरणे को निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आईजी साइबर/एसटीएफ़/एएनटीएफ की जिम्मेदारी मिली है।


आईजी विम्मी सचदेवा से आईजी मानवाधिकारी की जिम्मेदारी वापिस ली गयी है, हालांकि उनके पास आईजी मुख्यालय व पी एंड एम बरकरार है।


शासन द्वारा प्रदेश के 8 पीपीएस अधिकारियों का आदेश जारी हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, काशीपुर, एसटीएफ़ के पुलिस विभाग में बड़ा किया है। पंकज गैरोला को देहरादून के विकासनगर का नया एएसपी नियुक्त किया है। रेणु लोहानी को उपसेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है। प्रकाश चंद आर्य को उप प्रधानाचार्य, पी0टी0सी0 नरेंद्रनगर बनाया गया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार कत्याल को एएसपी हल्द्वानी बनाया गया है। स्वप्न किशोर सिंह को एएसपी काशीपुर बनाया गया है। मनीषा जोशी को उपसेनानायक, 40 वीं वाहिनी, पीएसी, हरिद्वार बनाया गया है। अभय कुमार सिंह को एएसपी हरिद्वार व कमला बिष्ट को एएसपी विजिलेंस, नैनीताल बनाया गया है।






Comments
comment
date
latest news
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली एल्यूसीसी कम्पनी के एक और सरगना को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली एल्यूसीसी कम्पनी के एक और सरगना को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार