News :
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 6 की मौत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए:डॉ. पंडित राजेंद्र जिला सूचना देहरादून ने किया डिजिटल पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ, बंशीधर तिवारी बने पहले अतिथि सांसद कंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामकता के साथ सोशल मीडिया में प्रसारित करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर डीएलएसए सख्त, एक सप्ताह का विशेष निरीक्षण अभियान शुरू मानवाधिकार संरक्षण केंद्र की विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बजरंग दल के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग,एसएसपी को मिली शिकायत डोईवाला के गन्ना किसानों ने की गन्ना के रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग मिशन 2047 को लेकर सीएम धामी का बड़ा विजन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 6 की मौत

  • Share
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 6 की मौत

shikhrokiawaaz.com

11/17/2026



ऋषिकेश:उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक बड़े सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी और पानी में समा गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में अब तक छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान गूलर बाजार के पास पुल पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने तत्काल राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।





हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दल भी मौके के लिए भेजे गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हुई हैं। खाई में फंसे अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है।

 


 




Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा