News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत

  • Share
विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत

shikhrokiawaaz.com

02/03/2026


विकासनगर:उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने यात्रियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और पुलिस, एसडीआरएफ व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
बताया जा रहा है कि एचपी रोडवेज की यह बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के समीप अचानक चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में दो महिलाओं सहित एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। एसडीआरएफ की टीमों ने चुनौतीपूर्ण हालात में खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत एवं उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
जिला प्रशासन ने आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की भी तैयारी की गई है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Comments
comment
date
latest news
फाइनेंस कर्मी से तंमचा दिखाकर लूट करने वाले 02 फ़रार लुटेरे एसटीएफ ने धरे

फाइनेंस कर्मी से तंमचा दिखाकर लूट करने वाले 02 फ़रार लुटेरे एसटीएफ ने धरे