News :
आईटी पार्क में जलभराव से निजात दिलाने को तैयार हुआ प्लान, शासन को भेजने की तैयारी हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश दबंगई दिखाने वाले 08 अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए अभी से कर ले तैयारी: डीएम सीएम धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह राज्य के 13 प्राधिकरणों में 39 सदस्य नामित 10 आईएएस, 20 पीसीएस अधिकारी में बड़ा फेरबदल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल 9. 35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली

  • Share
बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली

shikhrokiawaaz.com

09/28/2026



देहरादून-: हफ्ते में केवल 5 दिन ही बैंक कार्यालयों को खोलने व पीआईएल से जुड़ी मांगो को लेकर देश के सभी सरकारी बैंकों की आज सोमवार से बुधवार तक प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ(आइबीए) व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस(यूएफबीयू) के बीच कल रविवार को हुई बैठक के उपरान्त यूएफबीयू ने देशव्यापी हड़ताल को स्थगित करने के फैसला पर सहमति दी है। जिसके बाद आज सोमवार से सभी सार्वजनिक बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे व उनमें सामान्य कामकाज चलता रहेगा।

कल रविवार को हुई बैठक में आइबीए द्वारा सप्ताह में केवल पांच दिवसीय कार्य करवाने के आश्वासन के बाद रविवार देर रात बैंक यूनियंस ने अपनी प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल टालने की घोषणा की। यूएफबीयू ने बताया कि आइबीए के साथ हुई बैठक में महीनो के सभी शनिवारो को बैंक की आधिकारिक छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हेतु आइबीए और 
यूएफबीयू की उच्च स्तरीय कमिटी जल्द बनाई जाएगी। यह कमिटी सभी पक्षो पर चर्चा कर उक्त समाधान निकालेगी जो सभी पक्षकारों को स्वीकार होगा।
Comments
comment
date
दुष्कर्म का अपराधी हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में

दुष्कर्म का अपराधी हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में