News :
प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की 23 साल पुराना जैनी प्रकरण दोबारा खुला, जैनी ने हरक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, सीबीआई जांच की उठाई मांग दीपावली पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी,मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं गिरधारी लाल व उसका भतीजा गिरफ़्तार कप्तान श्वेता ने अपनी टीम के बीच पहुँच दोगुनी की दीवाली की खुशियां, बच्चो को बांटे उपहार राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए

नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

  • Share
नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

shikhrokiawaaz.com

09/20/2026

टिहरी:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनि की रेती पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 420 ग्राम चरस, 5.01 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात पुलिस टीम ने मुनि की रेती क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कपटीयाल मोड़, ढालवाला से आरोपी 1.विनीत भट्ट(उम्र34)पुत्र किशन लाल भट्ट निवासी निकट pwd तिराहा नगरपालिका कॉलोनी, मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल, को 5.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
इसके अलावा तपोवन बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल में दो आरोपियों सलमान(उम्र34) पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम भंडार दिन घर थाना समालखा जनपद पानीपत, हाल पता लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश,और मनीष नेगी(उम्र26)पुत्र उदय सिंह निवासी कोथली,थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल,को 420 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।




Comments
comment
date
latest news
12 वर्षीय कांवड़िए को परिजनों से मिलवाकर लौटाई खुशी

12 वर्षीय कांवड़िए को परिजनों से मिलवाकर लौटाई खुशी