News :
विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/01/2024


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस साइबर ठगों पर लगातार शिकंजा कस रही है।जिस क्रम में पुलिस ने दो मामलों में ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विगत वर्ष 2023 में एक व्यक्ति द्वारा  कोतवाली पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके द्वारा जरोधा ऐप्लीकेशन के कस्टर केयर नम्बर के लिए गूगल पर सर्च किया, और हैल्प लाइन नम्बर ( 08250248233) प्राप्त कर संपर्क स्थापित किया, जिसमें सन्तोष कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी बातों का झाँसा देकर फोन पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया उसके पश्चात उनके खाते से अलग- अलग ट्रांजक्सन कर 99 हजार रूपये निकाल लिये।
उक्त शिकायत के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में  मुकदमा दर्ज किया गया।
उक्त मामले में विवेचना के दौरान दो लोग भीमसेन पुत्र लाल सिंह निवासी सिद्धपुरा, चितोरा भिंड मध्य प्रदेश तथा नाथू राम जाटव पुत्र हरदयाल निवासी चितोरा गोहड़ भिंड मध्य प्रदेश का नाम प्रकाश में आया, उ0नि0  हरीश सिंह कोरंगा (चौकी प्रभारी पनार), हे0 का0 गंगा सिंह, हे0 का0 सूर्य प्रकाश द्वारा टैक्निकल टीम उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय (प्रभारी सर्विलांस/साईबर सैल) साईबर सैल टीम की मदद से दोनों अभियुक्तों को तस्दीक कर गिरफ्तार किया गया।
वहीं जनपद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दूसरे मामले में एक अन्य अभियुक्त ल मनोज कुमार दास पुत्र मनमथ दास निवासी दासभवन एस.पी. रोड कचुरा कुठी थाना पुण्डिबारी जिला कूचबिहार पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार अभियुक्त ने 91 हजार की ऑनलाइन ठगी की है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष कनालीछीना),अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, का0 संजीत कुमार, का0 विजय रजवार द्वारा उ0नि0 मनोज पाण्डेय व उनकी टैक्निकल टीम की मदद से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
अशोक वर्मा ने सम्भाला राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष का पद

अशोक वर्मा ने सम्भाला राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष का पद