News :
जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक जानलेवा हमले के फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी ड्रग फ्री कैंपस: क्लेमेंट टाउन के निजी कॉलेज में पहुँची डॉक्टर, एएनटीएफ की टीम, 100 छात्रो की हुई जांच अभिभावकों के पढ़ाई के बार बार दबाव से 13 वर्षीय नाबालिक बच्चे घर से निकला, पुलिस ने सकुशल ढूंढा छात्राओं को महिला व बाल, पोक्सो सहित गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

चोरी के गैस सिलेंडर व गैस चूल्हे के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी के गैस सिलेंडर व गैस चूल्हे के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/10/2024

हरिद्वार:भगवानपुर पुलिस ने गैस सिलेडंर व एक गैस चुल्हा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार अपराधों पर लगाम लगा रही और अपराधियों को जेल भेज रही है।
जानकारी के अनुसार कल शनिवार को शिकायतकर्ता रोहित कश्यप पुत्र ब्रह्मपाल कश्यप निवासी सिकन्दरपुर भगवानपुर जिला हरिद्वार ने थाना भगवानपुर ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि बीती 7 मार्च को उनके घर के अंदर रखे एक गैस सिलेडंर भारत गैस व एक गैस चुल्हे को किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गई है,उक्त घटना को देखते हुए पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे  सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विषलेश्ण करते हुए जिससे पुलिस टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई,जिस क्रम में 3 अभियुक्तों 1.कोकीन पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 2.अरुण पुत्र गुरुबचन नि0 सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 3.जावेद उर्फ जोनी पुत्र शकील नि0 खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी किये गये एक गैस सिलेडंर भारत गैस व  एक गैस चुल्हे के साथ  ग्राम सिकन्दरपुर चौक आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
बुजुर्ग से ठगे 44.50 लाख, सरगना गाजियाबाद से गिरफ्तार

बुजुर्ग से ठगे 44.50 लाख, सरगना गाजियाबाद से गिरफ्तार