News :
बंसत विहार पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल, गिरफ्तार उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा पासपोर्ट बनवाने के इंतजार में बैठे व्यक्ति पर दीवार, पुलिस व स्थानियो ने सुरक्षित निकाला बाहर वीवीआइपी भ्रमण को लेकर एडीजी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ भारी बारिश के बीच भी दून पुलिस मुस्तैद आईएमए के पास रोड पर गिरा पेड़, 02 गाड़िया आई चपेट में, जान का नुकसान नहीं सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार* इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

स्थानियो पर तलवार से हमला करने वाले तीनो निहंगो को भेजा जेल

  • Share
स्थानियो पर तलवार से हमला करने वाले तीनो निहंगो को भेजा जेल

shikhrokiawaaz.com

06/17/2026


कर्णप्रयाग-: श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा कर वापिस लौट रहे 4 निहंगो द्वारा कर्णप्रयाग बाजार में कृष्णा पैलेस होटल के पास
स्थानीय व्यापारियों से पार्किंग को लेकर किये झगड़े के बाद स्थानियो पर तलवारों से हमला कर 1 व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, वहीँ उसके बीच बचाव में आये 3 और युवको पर निहंगो ने तलवारों से वार कर उन्हें भी घायल कर दिया था। उस घटना में स्थानियो पर हमला कर फरार हुए निहंगो को पुलिस टीम द्वारा कर्णप्रयाग बाजार से आगे बैरियर लगाकर 3 निहंगो 1- जसनप्रीत सिंह(23) पुत्र नछतर सिंह,
2-अजय सिंह(23) पुत्र रविंद्र सिंह निवासीगण ग्राम सोहाना थाना सोहाना जिला मोहाली पंजाब,3-सतविंदर सिंह(21) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी कुबडा सेक्टर 68 थाना फेज 8 जिला एस ए एस नगर मोहाली को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 3 कृपाण बरामद की थी व घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं घटना में घायल हुए चौथे निहंग
मनप्रीत सिंह (21) पुत्र सोमराज निवासी ग्राम सोहना थाना सोहना जिला मोहाली पंजाब को पुलिस द्वारा कल कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था, जहां आज बुधवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है।

प्रकरण में संलिप्त चारों अभियुक्तों को आज बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है, जबकि उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

वहीं कल मंगलवार को हुई इस घटना से स्थानियो में गुस्सा है व उन्होंने अभियुक्तो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को प्रशासन व पुलिस से मांग की है। जिसके तहत गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 01 कम्पनी आईटीबीपी एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्ती कर स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।


वहीं पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पँवार ने कहा है कि  जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। 

चमोली पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए  सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा लोगों के साथ अभद्रता करने तथा चैकिंग के दौरान वाहन में हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर तीन व्यक्तियों—परविन्दर सिंह, परमवीर सिंह एवं जोधवीर सिंह, निवासी जरकपुर, चण्डीगढ़ के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की है। पुलिस ने तीनों युवको को भविष्य में किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी गयी।
Comments
comment
date
latest news
परेड ग्राउण्ड के पास निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किग में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा

परेड ग्राउण्ड के पास निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किग में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा