News :
पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार मसूरी के होम स्टे में युवती की मौत का मामला, पुलिस जोड़ रही हर कड़ी दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ा था अपना सामान पुलिस ने दबोचा 4 पेटी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक किशोर भी शामिल कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नशे के खिलाफ अभियान में टिहरी पुलिस नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कर रही जागरूक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’ चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार झूठी ऑडियो/ वीडियो के माध्यम से हत्याकाण्ड मामले में फंसाने पर पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौसम विभाग ने 5 जनपदो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

*श्री केदारनाथ धाम में हाई अलर्ट: जिलाधिकारी-एसपी ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

  • Share
*श्री केदारनाथ धाम में हाई अलर्ट: जिलाधिकारी-एसपी ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

shikhrokiawaaz.com

04/24/2026


रुद्रप्रयाग:पवित्र केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, आस्था पथ, टोकन काउंटर सहित पूरे धाम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, आवास, शौचालय, खाद्य व्यवस्था, सुरक्षा और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है और यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए कि वे सतर्कता बनाए रखें और श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करें। साथ ही मंदिर परिसर के आसपास जमी बर्फ को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो।
केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन, केदार सभा और स्थानीय हकहकूकधारियों के सहयोग से यात्रा व्यवस्थाएं लगातार बेहतर बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जो वास्तविक स्थिति को दर्शाती नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विषम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और दर्शन सुचारु रूप से जारी हैं।
प्रशासन ने दोहराया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई से व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
भक्तों की भीड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दंपत्ति समेत 3 चोर गिरफ्तार

भक्तों की भीड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दंपत्ति समेत 3 चोर गिरफ्तार