News :
दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 415 खोए मोबाइल बरामद, 70 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस का 3 दिवसीय मेगा निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों का किया उत्साहवर्धन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 बदमाश मुठभेड़ में हुआ है घायल मानवता की मिसाल बनी हरिद्वार पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग को मिला नया जीवन नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद एसएसपी के निर्देश पर दून में सघन अभियान, हर कदम पर सुरक्षा का एहसास सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से ठगे 69 लाख रुपये, 1 गिरफ्तार

बंद घर मे गहने चोरी करने वाला चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

  • Share
बंद घर मे गहने चोरी करने वाला चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/14/2026


विकासनगर-: एक घर से 2 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी करने वाले 1 चोर को विकासनगर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से गहने भी बरामद किए है।

 कल शुक्रवार को मधु पत्नी धर्मेन्द्र निवासी चुंगी नं0-01 केवट बस्ती बाबूगढ, विकासनगर जनपद देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से गहने चोरी कर लिए गए है। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा मामले मे धारा-305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा मामले में घटनास्थल व उसके आसपास के सभी स्थलों में लगे से सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला व अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय कर चोरी में शामिल अभियुक्त एक अभियुक्त शोएब(24) पुत्र अनवर निवासी ग्राम डांडा डाकपत्थर विकासनगर हाल चुंगी नं0-01 बाबूगढ विकासनगर जनपद देहरादून को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई 2 लाख रुपये कीमत के गहने भी बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में पूर्व में 2 आपराधिक मामले भी दर्ज है।



Comments
comment
date
latest news
रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 05 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 05 आरोपी गिरफ्तार