News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

पोखरी में बिजली के कीमती तार चोरी का खुलासा, संगठित गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार Q

  • Share
पोखरी में बिजली के कीमती तार चोरी का खुलासा, संगठित गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Q

shikhrokiawaaz.com

01/13/2026

चमोली:जनपद के पोखरी क्षेत्र में बिजली के कीमती तारों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है,थाना पोखरी पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीसरे शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है।
जानकारी ही कि बीती 8 दिसंबर को ग्राम विशाल पोखरी निवासी अरुण बासकण्डी ने थाना पोखरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि हापला–गोपेश्वर मोटर मार्ग पर बामनाथ के आगे टाटा कंपनी के बहुमूल्य एसीएसआर मूज कंडक्टर तार किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया,गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी सलीम को बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया था, जिस क्रम में 12 जनवरी को पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य दानिश पुत्र हमीद,निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी दानिश पूर्व में भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर रिहा होने के बाद फरार चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं।
गिरोह में सलीम के साथ नदीम, शहजाद और दानिश शामिल हैं, जो बिजनौर से पहाड़ी इलाकों में आकर अपराध करते थे। चारों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चोरी व लूट के 23 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कप्तान चमोली ने कहा है कि बाहरी जनपदों से आकर अपराध करने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है। गैंग बनाकर अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी अवैध संपत्तियों को भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
Comments
comment
date
latest news
डीआईजी कुमाऊँ रेंज व पुलिस कप्तान नैनीताल ने कैंची धाम सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

डीआईजी कुमाऊँ रेंज व पुलिस कप्तान नैनीताल ने कैंची धाम सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*