News :
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल 278 पुलिसकर्मियों ने सीपीयू की लिखित परीक्षा की पास, इंटरव्यू भी हुए सम्पन्न उत्तराखंड के 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क, ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को जल्द मंजूरी की उम्मीद हत्या कर 2 साल से फरार चल रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में चेन लूट का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू,16 अक्टूबर को मतदान देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

13 दोपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा, रैपिडो चालक समेत दो गिरफ्तार

  • Share
13 दोपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा, रैपिडो चालक समेत दो गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/11/2026

देहरादून:पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने चोरी की सात बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा आरोपी सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के बाद नंबर प्लेट हटाकर वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे।
मामला पटेलनगर क्षेत्र में दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतों से सामने आया। चंद्रबनी चोयला निवासी आदित्य की बुलेट और शक्ति विहार माजरा निवासी दीपक सिंघल की बुलेट चोरी होने के संबंध में पटेलनगर कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की तलाश और चोरी के मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में सामने आए आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन भी किया गया। लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच 10 अगस्त को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास नव निर्मित सड़क पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध युवकों
विवेक सिंह विश्नोई(उम्र23)पुत्र धनवीर सिंह विश्नोई, निवासी लखेड़ा टेंट हाउस के पास, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार,और गुरप्रीत सिंह (उम्र20) पुत्र कुलवंत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम टाटवाला, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार को पकड़ा गया,जिनके पास से चोरी की दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
एसपी सिटी ने आगे कहा दोनों आरोपियों ने देहरादून के अलग-अलग स्थानों से अन्य बुलेट मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन चोरी किये है,पुलिस ने पांच अन्य रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत कुल 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में सात बुलेट मोटरसाइकिल, तीन एक्टिवा स्कूटी, दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक सिटी 100 मोटरसाइकिल शामिल हैं।
दोनों आरोपियों में विवेक मैकेनिकल में डिप्लोमा कर चुका है और वर्तमान में बेरोजगार है, और गुरप्रीत जो रैपिडो चलाने का काम करता है,पहले अलग-अलग स्थानों पर घूमकर सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को चिन्हित करते थे। मौका मिलने पर वाहन चोरी कर लेते थे। पुलिस से बचने के लिए चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और उन्हें गली-मोहल्लों के रास्ते से ले जाकर पहले से चिन्हित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाता था। बाद में सही ग्राहक मिलने पर इन वाहनों को बेचने की योजना थी,आरोपी अपने खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें अपने परिचितों को किराये पर भी देते थे।
इसके साथ ही अन्य चोरी के वाहनों के बारे में भी जानकारी मिली है,इनमें एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल थाना श्यामपुर, हरिद्वार में और एक अन्य वाहन पानीपत, हरियाणा में पुलिस द्वारा सीज किया गया है,इन वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।
वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून की ओर से ढाई हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
Comments
comment
date
latest news
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियां हुई रवाना