News :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी,बुजुर्ग दंपत्ति व घरेलू सहायिका की हत्या सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन बद्रीनाथ में पुलिस बनी श्रद्धालुओं की मददगार, खोए मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड लौटाए युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार

बंद घर मे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

  • Share
बंद घर मे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/13/2024


डोईवाला:दून पुलिस ने बन्द घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी करने वाले 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती कल शनिवार को शिकायतकर्ता
निशा परवीन पत्नी मौ0 सलमान निवासी नियामवाला डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला पर शिकायत दर्ज करवाई
की 20 सितंबर को वह अपने ससुराल सहसपुर गयी थी, 20 दिन बाद जब वापस अपने घर नियामवाला डोईवाला आयी तो उनके घर मे अज्ञात चोरों द्वारा घर के दरवाजे तोडकर अलमारी में रखी नगदी व एक सोने की अंगुठी, लेडीज घडी, चाँदी की पायल व नेकलैस और बिजली की तार चोरी कर लिए गए है।
उक्त घटना में शामिल अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना डोईवाला पर टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया जिस क्रम में कल शनिवार को ग्राम बाजावाला डोईवाला पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त फरीद उर्फ बटिया(उम्र24) पुत्र नसीबुद्दीन निवासी मस्जिद के सामने वाली गली, ग्राम नियामवाला, कोतवाली डोईवाला,को चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के पास से घटना में चोरी हुए आभूषण, नगदी तथा बिजली की तार बरामद किये गए।
अभियुक्त नशे का आदि है तथा अपने नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, घटना से पूर्व उसके द्वारा उक्त घर की रैकी की गई थी तथा घर मे किसी के न होने का इत्मीनान होने पर उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है। 
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन पहुँच कर किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन पहुँच कर किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण