News :
विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

लूट के बाद छिपाई गई थीं अंगूठियां, पटेलनगर मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर बड़ा खुलासा

  • Share
लूट के बाद छिपाई गई थीं अंगूठियां, पटेलनगर मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर बड़ा खुलासा

shikhrokiawaaz.com

01/17/2026


देहरादून:पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में दून पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूट की गई सोने की दो अंगूठियां अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई हैं।
बीती 08 जनवरी को पटेलनगर के मेहूंवाला क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज हुई थी, उक्त प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों राजकुमार उर्फ अनिल, इरफान, वासिफ,आसिफ उर्फ बबलू तथा बुशरान राणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में लूटे गए 91,950 रुपये नकद, एक अवैध देशी तमंचा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लूट के दौरान उन्हें करीब एक लाख रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां मिली थीं, जिन्हें उन्होंने पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था।
अभियुक्तों के बयान के आधार पर पुलिस ने कल शुक्रवार को न्यायालय से अभियुक्त बुशरान पुत्र याकूब निवासी नई बस्ती खतौली तथा आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय बाबू निवासी शिव मंदिर रोड खतौली का 34 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया। 
रिमांड अवधि के दौरान दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर एक-एक सोने की अंगूठी क्रमशः हापुड़ चुंगी मेरठ एवं बिहारीगढ़ के पास स्थित एक खंडहर से बरामद की गई है।
Comments
comment
date
latest news
निकाय चुनावों के तहत पटेलनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

निकाय चुनावों के तहत पटेलनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च