News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/02/2025


देहरादून:राजधानी के बसन्त विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 30 दिसम्बर को शिकायतकर्ता गोविंद सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह रावत निवासी 25 भागीरथी पुरम, बसंत विहार द्वारा थाना बंसत विहार में शिकायत दर्ज करवायी थी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से मोबाइल फ़ोन,पानी की मोटर तथा अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया है।
उक्त चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आने जाने वालो रास्तो पर लगे सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बंध में सुरागरसी -पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर कल बुधवार को पुलिस टीम द्वारा हरबंस वाला टी स्टेट के पास चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त रितेश(उम्र19) पुत्र स्वर्गीय बाल किशन निवासी आजाद कालोनी माजरा पटेल नगर को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर संख्या यू.के.07-4551  के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से चोरी की गई पानी की मोटर तथा मोबाइल बरामद हुए।
अभियुक्त द्वारा उक्त पानी की मोटर एवं मोबाइल तथा कुछ सरिया भागीरथी पुरम स्थित एक घर से चोरी किये थे, सरिया को उसके द्वारा बेच दिया गया। 
Comments
comment
date
latest news
राजपुर के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा खिलवाते 6 गिरफ्तार, दुबई से संचालित होता है सट्टा गिरोह

राजपुर के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा खिलवाते 6 गिरफ्तार, दुबई से संचालित होता है सट्टा गिरोह