News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

2 मई को खुलेंगे बाबा के केदार के कपाट

  • Share
2 मई को खुलेंगे बाबा के केदार के कपाट

shikhrokiawaaz.com

02/26/2025


ऊखीमठ-: आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 वें ज्योतिर्लिंक व उत्तराखंड के पांच केदारो में से एक प्रसिद्ध बाबा केदार धाम के कपाट 2 मई की सुबह 7 बजे के शुभ मुहूर्त पर भक्तों के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का समय व तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल भीमशंकर लिंग, पंडितों की मौजूदगी में घोषित हुई।

केदारनाथ धाम कपाट खुलने के क्रम में सर्वप्रथम 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में भैरव पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बाबा केदार की डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 28 अप्रैल को बाबा केदार की डोली अपने प्रथम पड़ाव  गुप्तकाशी पहुँचेगी जहां एक दिन के विश्राम के पश्चात 29 अप्रैल को फाटा और उसके उपरांत 30 अप्रैल को गौरीकुंड पहुंचेगी। 1 मई को बाबा केदार की डोली केदारनाथ धामपहुंचेगी। जहां 2 मई को सुबह 7 बजे के वृष लगन के शुभ मुहूर्त के साथ ही पूजा पाठ व पूर्ण विधि विधान के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 2025 अप्रैल 30 को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी, जिसके उपरान्त 2 मई को बाबा केदार के कपाट खोले जाएंगे और 4 मई को भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोले जाएंगे।
Comments
comment
date
latest news
मोरी में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

मोरी में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा