News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

जिला प्रशासन टीम ने की ग्राफ़िक एरा के छात्रों की टेस्टिंग

  • Share
जिला प्रशासन टीम ने की ग्राफ़िक एरा के छात्रों की टेस्टिंग

shikhrokiawaaz.com

12/01/2025


देहरादून-: समाज को लगातार खोखला कर रहे नशे के खिलाफ टोटल 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत राजधानी के युवाओं को नशे की गिरफ्त से छुड़ाने को डीएम सविन बंसल द्वारा शुरू किए गए वृहद स्तरीय अभियान के तहत डीएम सविन बंसल की जिला प्रशासन टीम द्वारा सम्पूर्ण राजधानी के नशा संभावित क्षेत्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी एवं शासकीय विद्यालयों के आसपास ड्रग्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस मिशन में आज एसडीएम हरिगिर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ड्रग्स टेस्टिंग टीम ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राओं की टेस्टिंग की।



स्कूल, कॉलेज में नशे की बढ़ती धमक के चलते जिलाधिकारी ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों में शुरू किये गए चेकिंग अभियान के तहत छात्रों को नशे से दूर रखने की तरफ कड़ी चेकिंग कदम उठाया गया है। डीएम सविन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी, बच्चे पॉजिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी।

 अपने अभियान के तहत आज सोमवार को जिला प्रशासन की ड्रग्स टेस्टिंग टीम तड़के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून पहुंची। अभियान के दौरान बडी संख्या में छात्रों की सैंपलिंग की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य एवं करियर संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस ड्राइव का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है।

 

गौरतलब है कि राजधानी को नशा मुक्त बनाने के साथ ही नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के लिए देहरादून के रायवाला में राज्य का प्रथम सुविधाओं से लैस नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। रायवाला के ओल्ड एज होम में यह30 बैडेड नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने एम्स से एमओयू करते हुए सात दिन एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए रिजर्व भी किए है। नशे के संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने अपना एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 9625777399 भी बनवाया है।

 

जिलाधिकारी के निर्देशों पर विद्यालयों के आसपास एवं नशा के संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी, निजी एवं शासकीय सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटी में स्कूल के एक छात्र और एक छात्रा को शामिल कर एंटी ड्रग्स कमेटी को सक्रिय किया गया है।

 

 नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना देने हेतु शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर/पोस्टर चस्पा कर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, एनसीवी मानस पोर्टल और डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन नंबर 9625777399 चस्पा किए गए है। ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। ट्रैफिक की जांच के दौरान रात्रि में अब ड्रग टेस्टिंग भी कराई जा रही है। दवा फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रग्स इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

Comments
comment
date
latest news
बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस ने 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस ने 02 तस्करों को किया गिरफ्तार