News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मिनी बैंक से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

  • Share
मिनी बैंक से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/11/2024


हरिद्वार:जनपद के मिनी बैंक में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चुराए गए कैश सहित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
बीती 10 जून अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी सन्नी द्वारा शिकायत दर्ज करायी की बीती 8 जून को दोपहर अज्ञात चोर ने शिकायतकर्ता की दुकान मिनी बैक ब्रान्च का ताला पेचकस से खोलकर कैश काउण्टर से खोलकर उसमे रखे 1 लाख 52 हजार 860 रुपए कैश चोरी कर लिया।
उक्त घटना को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा गठित मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटनास्थल व आसपास के अन्य स्थानों से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर गुप्त सूचना के आधार पर बहादराबाद-रुड़की रोड़ पर खड़े अभियुक्त मौ0 शाकिर पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम इक्कडखुर्द कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 13 हजार 820 रुपए मिले।
उक्त अभियुक्त को पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध ने माफी मांगते हुये मिनी बैंक की दराज से लगभग 90 हजार रू0 चोरी करना स्वीकार किया।अभियुक्त ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कुछ पैसे से जुआ खेला, कुछ से शराब पी और बाजार से 15 हजार रुपये का एक नया मोबाईल फोन भी खरीदा। कुल मिलाकर अपनी नशे की पूर्ति और अन्य खर्चों की पूर्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। 
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 विजय प्रकाश, कां0 नितुल यादव,कां0 रणजीत सिंह शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित*

दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित*