News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

राजधानी की धड़कन घंटाघर का दिखने लगा है भव्य स्वरूप

  • Share
राजधानी की धड़कन घंटाघर का दिखने लगा है भव्य स्वरूप

shikhrokiawaaz.com

07/01/2025


देहरादून-:  जिलाधिकारी सविन बंसल राजधानी देहारादून को स्मार्ट बनाने को निरंतर नए प्रयास कर रहे है। जिस क्रम में 
सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत देहरादून की धड़कन कहे जाने वाले ‘घंटाघर’ का सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है,जिसके फलस्वरूप अब घंटाघर भव्य स्वरूप में दिखने लगा है। 

डीएम की निरंतर मॉनिटिरिंग से जहां कार्यों में तेजी आई वहीं विकास योजनाएं कम समय में धरातल पर उतर रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा राजधानी के लिए स्वीकृत बजट का प्रबन्ध करते हुए सभी कार्यों को धरातल पर उतारकर मूर्तरूप देने में जुटे है। साथ ही उनके द्वारा स्वीकृत सभी कार्यो की स्वयं से निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिला प्रशासन की कार्यशैली बदली-बदली है। 

शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते ही देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है। घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी। डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए  निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं,  निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।
Comments
comment
date
latest news
गृहमंत्री का बेटा बताकर रानीपुर विधायक से मांगा चंदा, न देने पर गाली गलौच,बदनामी का डर दिखाकर मांगे 5 लाख

गृहमंत्री का बेटा बताकर रानीपुर विधायक से मांगा चंदा, न देने पर गाली गलौच,बदनामी का डर दिखाकर मांगे 5 लाख