News :
जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक जानलेवा हमले के फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी ड्रग फ्री कैंपस: क्लेमेंट टाउन के निजी कॉलेज में पहुँची डॉक्टर, एएनटीएफ की टीम, 100 छात्रो की हुई जांच अभिभावकों के पढ़ाई के बार बार दबाव से 13 वर्षीय नाबालिक बच्चे घर से निकला, पुलिस ने सकुशल ढूंढा छात्राओं को महिला व बाल, पोक्सो सहित गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

नाबालिक को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/05/2024


विकासनगर-: सहारनपुर निवासी एक युवक द्वारा विकासनगर निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिक को अकेले मिलने बुलाने के दौरान एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया गया। आरोपी द्वारा इस दौरान नाबालिक की अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई गई। आरोपी द्वारा नाबालिक को पुनः सम्बंध बनाने का दबाव बनाया गया और युवती द्वारा इंकार करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। पुलिस ने आरोपी को कल देर रात सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

  विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा कल कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि रिहान(19) पुत्र मनान निवासी भोजेवाला बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0 द्वारा उनकी 16 वर्षीय नाबालिक बहन को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया गया व उसे क्षेत्र के ही राम चौपाटी होटल में ले जाकर नशीला पानी पिलाया। जिसके बाद युवक द्वारा चाकू की नोक पर उनकी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म किया। युवक द्वारा इस दौरान युवती की अश्लील फ़ोटो व वीडियो भी बनाई। युवक द्वारा इस घटना के बारे में उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वादिनी ने बताया कि युवक द्वारा उक्त फ़ोटो वीडियो के जरिये उनकी बहन को पुनः संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया जिसपर उनकी बहन ने जब इंकार किया तो आरोपी युवक ने 
फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी रिहान के विरुद्ध धारा -328/376/506/354(सी) भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया। मामला नाबालिक के दुष्कर्म से जुड़ा होने के चलते पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रिहान के पते ठिकाने की जानकारी जुटाने को कल देर रात अभियुक्त को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान प्रमेन्द्र ने किया अपने कार्यालय स्थित इकाईयों का निरीक्षण, आम जन की शिकायतों का समय से निस्तारण का आदेश

कप्तान प्रमेन्द्र ने किया अपने कार्यालय स्थित इकाईयों का निरीक्षण, आम जन की शिकायतों का समय से निस्तारण का आदेश