News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/09/2024


पिथौरागढ़-: नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाले एक 24 वर्षीय अभियुक्त को पुलिस ने कल गुरुवार को गुमरोड़ी पुल, बलुवाकोट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक दिन पूर्व ही नाबालिक को गांधी चौक पिथौरागढ़ से बरामद किया था।

बीती मंगलवार को बलुवाकोट निवासी एक व्यक्ति ने थाना बलुवाकोट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रविवार को उनकी नाबालिक बेटी घर से किसी काम के लिए निकली थी पर उसके बाद से वापिस नही आई। नाबालिक के घर से गुमशुदा होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बी0एन0एस0) की धारा 140(3) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर नाबालिक को खोजने को एक टीम गठित की।

पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के घर से निकलने वाले संभावित सभी मार्गो में नाबालिक की खोजबीन के लिए अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया व बुधवार को गुमशुदा नाबालिक को गाँधी चौक पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। विवेचक द्वारा विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में धारा- 64(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पोक्सो अधि0 की बढ़ोतरी की गई तथा उक्त नाबालिग बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 

उक्त अभियोग महिला सम्बन्धी होने के कारण अग्रिम विवेचना महिला उ0नि0 मीनाक्षी देव, कोतवाली अस्कोट को सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हुई जिसके आरोपी सुहैल हुसैन उर्फ सीबू(24) पुत्र साहिर हुसैन, निवासी- कस्बा बलुवाकोट जिला पिथौरागढ़ को पुलिस ने कल गुरुवार को गुमरोड़ी पुल, बलुवाकोट के पास गिरफ्तार कर लिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
बांग्लादेशी युवक से त्यूणी निवासी महिला ने की शादी, पूर्व पति की पहचान पर बनाया युवक की फर्जी आईडी,  महिला व बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

बांग्लादेशी युवक से त्यूणी निवासी महिला ने की शादी, पूर्व पति की पहचान पर बनाया युवक की फर्जी आईडी, महिला व बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार