News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/30/2025


देहरादून-: पटेलनगर निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने व युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त व युवती को अमृतसर से बरामद कर लिया है।

बीती 21 मार्च को पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पटेलनगर में अपनी बेटी के बिन बताये घर से चले जाने की तहरीर दी। वहीं उक्त व्यक्ति द्वारा अगले दिन पुलिस को उनकी बेटी को नूर मोहम्मद(26) पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी रहमत नगर निकट भायला फाटक देवबन्द, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने की जानकारी दी। जिसपर पुलिस द्वारा मामले में गुमशुदगी को धारा 140(3)/64 बीएनएस मे तब्दील कर अभियुक्त नूर मोहम्मद की तलाश की।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विषय मे हर स्तर पर जानकारी जुटाते हुए अभियुक्त के पंजाब होने की जानकारी जुटाई गई।
प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं युवती को सकुशल बरामद करने को एक पुलिस टीम को पंजाब रवाना की गई, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए कल शनिवार को अभियुक्त नूर को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
अभियुक्त द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने की जानकारी हुई है।
Comments
comment
date
latest news
सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून से प्रदेश को सीएम करेंगे संबोधित, डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक

सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून से प्रदेश को सीएम करेंगे संबोधित, डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक