News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/02/2024


चमोली:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर किया परिजनों को सौंपा।
जानकारी के अनुसार बीती 29 जून को शिकायतकर्त्ता द्वारा कोतवाली जोशीमठ में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से स्कूल के लिए गयी थी लेकिन वापस घर नहीं आयी। जिसकी उनके द्वारा काफी ढूँढखोज की गयी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
उक्त प्रकरण नाबालिग एवं महिला संबंधी होने के कारण कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की सहायता, कुशल सुरागरसी पतारसी व सर्विलांस सेल द्वारा दी गयी लोकेशन के आधार पर नाबालिग अपहृता 30 जून को गाँधी रोड़ प्रिंस चौक जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया, साथ ही अभियुक्त शिवम कुमार(उम्र19)पुत्र होरिलाल निवासी ग्राम टंगड़ी मल्ली कोतवाली जोशीमठ जनपद चमोली को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर नाबालिग को सकुशल बरामद करने व अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने पर परिजनों द्वारा जोशीमठ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
प्रत्येक वन पंचायत को मिलेंगे 15 हज़ार

प्रत्येक वन पंचायत को मिलेंगे 15 हज़ार