News :
तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/28/2025


देहरादून:विकासनगर क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कल बुधवार को कोतवाली विकासनगर में शिकायतकर्ता फतेह सिंह चौहान पुत्र स्व0 श्री केदार सिंह चौहान हाल निवासी चकराता रोड लाईन जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर,ने शिकायत दर्ज करायी की वन विभाग के बाडवाला क्षेत्र स्थित बैरियर के पास वह अपने एक परिचित शहीद के साथ बैठकर शराब पी रह थे, इस दौरान शहीद द्वारा उनके लोअर की जेब से मोबाईल आईफोन,डीसीबी बैंक का ए0टी0एम0,कुछ पैसे तथा उनकी मो0सा0 यूके16ए-4321 सुपर स्पैलण्डर को लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे उनके द्वारा काफी तलाश किया गया किन्तु कोई पता नही चल पाया।
उक्त घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा टीम गठित की गई,गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना के उक्त अभियुक्त के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी तथा घटना में नामजद अभियुक्त के पते पर दबिश दी गई किन्तु अभियुक्त अपने घर से फरार मिला, जिस पर अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा कल देर रात
मुखबिर की सूचना पर बी0डी0एम0 स्कूल के विपरित झाडियों के पास से अभियुक्त शहीद(उम्र34) पुत्र सफीक को घटना में छीने गये एक एंड्राइड मोबाइल आईफोन ब्लैक कलर, एक एटीएम (डीसीबी), एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर वाहन यूके16ए4321 के साथ गिरफ्तार किया गया।


Comments
comment
date
latest news
मजदूरी के लिए काम के बहाने आये थे दून, रेकी कर वर्कशॉप में कई चोरी, 2 गैंगस्टर समेत 3 गिरफ्तार

मजदूरी के लिए काम के बहाने आये थे दून, रेकी कर वर्कशॉप में कई चोरी, 2 गैंगस्टर समेत 3 गिरफ्तार