News :
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता*

मैक्स वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
मैक्स वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/16/2026


ऋषिकेश-: ऋषिकेश अंतर्गत एक मैक्स महिंद्रा वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने चिड़ियापुर-हरिद्वार रोड से एक अभियुक्त को चोरी के वाहन संग गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वाहन को बिजनौर बेचने ले जाने की फिराक में था।


कल रविवार को ऋषिकेश निवासी वादी नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा अपनी मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू0के0-07-टीसी-1050 को कुछ चोरो द्वारा चोरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में कोतवाली ऋषिकेश द्वारा  धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए घटनास्थल के आसपास दिख रहे संदिग्धों के सम्बंध में मुखबिरी तंत्रो की सहायता से जानकारी जुटाई। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार की चोरी की घटना में संलिप्त रहे अभियुक्तो के खिलाफ जानकारी जुटाते हुए पूर्व में इस प्रकार की चोरी में पकड़े गए अभियुक्तो की वर्तमान लोकेशन ट्रेस की।

पुलिस टीम द्वारा इस पूरे प्रकरण में लगातार किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 
चिड़ियापुर से आगे हरिद्वार की ओर जाती सड़क के पास से 01 अभियुक्त सागर थापा(23) पुत्र राजू थापा निवासी- नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को चोरी किये गये मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू0के0-07-टीसी-1050  के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नेश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के वाहन को बेचने के लिये बिजनौर उ0प्र0 लेकर जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Comments
comment
date
latest news
मांडुवाला के जंगलों में मिली महिला की हत्या का खुलासा, पहले पति ने की थी हत्या

मांडुवाला के जंगलों में मिली महिला की हत्या का खुलासा, पहले पति ने की थी हत्या