News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रदेश में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत

  • Share
उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रदेश में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत

shikhrokiawaaz.com

12/17/2025

देहरादून: आज बुधवार को 17 दिसंबर 2025 (सूवि) मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रदेश में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। यह अभियान आज 17.12.2025 से आगामी 45 दिनों तक संचालित किया जा रहा है जो की प्रत्येक सप्ताह कम से कम 02 से 03 कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व विभाग,  ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग,  समाज कल्याण विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,  गृह विभाग,  श्रम विभाग,  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,  आयुष विभाग, पशुपालन/डेयरी/मत्स्य विभाग, ऊर्जा विभाग,  सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग/पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग,  पेयजल विभाग,  सिंचाई विभाग,  वन विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग (जनपद/तहसील स्तर), बैंकिंग/वित्तीय संस्थान से संबंधित आदि विभागों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि शिविरों में उपस्थित लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।बहुउद्देशीय शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।शिविर के उपरान्त निकटवर्ती ग्राम का संयुक्त भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों से आवेदन भरवाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। शिविर से पूर्व संबंधित न्याय पंचायत के समस्त ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों का भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, जिससे शिविर की तिथि को संतृप्ति सुनिश्चित हो सके। खण्ड विकास अधिकारी न्याय पंचायत हेतु सहायक नोडल अधिकारी तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु नोडल अधिकारी/कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का वृहद प्रचार-प्रसार किया जाएगा। खण्डस्तरीय सूचनाओं का संकलन संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा तथा जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
Comments
comment
date
latest news
जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए एसपी उत्तरकाशी स्वयं उतरे  मैदान पर

जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए एसपी उत्तरकाशी स्वयं उतरे मैदान पर