News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

पीएलटीए में 10 वीं क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का हुआ आगाज़

  • Share
पीएलटीए में 10 वीं क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का हुआ आगाज़

shikhrokiawaaz.com

05/01/2026


देहरादून-:  प्रोफेशनल लॉन टेनिस अकादमी, चलांग, देहरादून में आज शुक्रवार 1 मई से 10वीं क्ले कोर्ट चैंपियनशिप शुरू हो गयी है, जिसमे राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों- दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर्यन, जीडी गोयनका, ओएसिस, सेंट जोसेफ, डीआईएस, आदि के छोटे से लेकर बड़े प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग आयुवर्ग में लॉन टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिद्वंदियों से मुकाबला किया।

प्रोफेशनल लॉन टेनिस अकादमी(पीएलटीए) में स्कूलों छात्रो सहित वरदा, नारायण, पैसिफिक गोल्फ, एम्पावर, ट्राइफोलिया और कुछ अन्य टेनिस अकादमी के छात्र बहु क्ले कोर्ट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। टूर्नामेंट आयोजकों ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं व प्रतिभागियों को प्रतिद्वंदियों संग कंपीट करने के दौरान अपने खेल क्षमता सहित अपने स्ट्रांग व वीक पॉइंट्स जानने को मिलते है।
इसके साथ ही प्रतिभागी अपने खेल सहित अपने समकक्ष प्रतिभागियों की प्रतिभा के अनुसार अपने आप को निखारता है।

आयोजकों ने कहा कि उत्तराखंड में भी टेनिस के खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित हुई है।

क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक, कोच, मैच पर्यवेक्षकों के साथ-साथ टूर्नामेंट के आयोजक उत्तरेश्वर रणदिवे और टूर्नामेंट निदेशक मोहित गोयल उपस्थित थे।
Comments
comment
date
latest news
न्यूज़ चलाने पर पत्रकार से गाली -गलौच व धमकी, मुकदमा दर्ज

न्यूज़ चलाने पर पत्रकार से गाली -गलौच व धमकी, मुकदमा दर्ज