News :
देहरादून पुलिस: एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत’— मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे का संदेश नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक ऑटिज्म प्राइड डे: विविधता का सम्मान, समानता का संदेश अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक में 4 करोड़ 80 लाख के गबन में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिल्ली से गिरफ्तार घर की आड़ में जुए का अड्डा चला रहे 1 अमिरिकी नागरिक समेत 13 जुआरी गिरफ्तार, 41 अमेरिकी डॉलर भी बरामद यह किसकी नज़र लगी देहरादून को... युवाओं को संतुलित जीवन जीने की कला सीखा रहा ॐ कल्याणम स्थानियो पर तलवार से हमला करने वाले तीनो निहंगो को भेजा जेल 21 साइबर ठगी मामलों में टिहरी साइबर टीम ने पीड़ितों को वापिस करवाई 6 लाख से अधिक की रकम

10वीं ओपन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों ने बेस्ट परफॉर्मेंस से जीते खिताब

  • Share
10वीं ओपन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों ने बेस्ट परफॉर्मेंस से जीते खिताब

shikhrokiawaaz.com

05/04/2026

देहरादून-: शुक्रवार को शुरू हुई प्रोफेशनल लॉन टेनिस अकादमी(पीएलटीए) द्वारा आयोजिय दसवीं ओपन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का आज सोमवार को शानदार समापन हो गया है, जिसमे अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा क्ले कोर्ट में अपने खेल का जानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किये।

बीती शुक्रवार से शुरू हुए चेलांग स्थित पीएलटीए द्वारा आयोजित दसवीं ओपन क्ले कोर्ट में डीपीएस, ऐन मेरी, आर्यन, डीआईएस, ओएसिस, सेंट पैट्रिक, जीडी गोयनका, कासिगा, सेंट जोसेफ आदि कई स्कूलों सहित वरदा, नारायण, एम्पावर, पीजीई, त्रिफोलिया आदि टेनिस अकादमियों के प्रतिभागियों द्वारा क्ले कोर्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 6 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया था, जिन्होंने अपने अपने आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया गया।

यू/6 (एप्ट) 1) वत्सल 2) कियारा 3) अवनि 
यू/8 (एप्ट) 1) शिवने 2)यश 3)राध्या 4)दिवित - 
यू/10विजेता - आर्यन व सान्या रनरअप रही। 
यू/12 में पोशीता  विजेता व विदिता रनर अप रही। 
यू/14 लड़के में ओजस्वी विजेता व विराज उपविजेता बने। 
यू/14 और अंडर/16 लड़कियां में नव्या विजेता, वार्शिका उपविजेता। अंडर 16 और अंडर 18 लड़के में जसकीरत विजेत व शौर्य उपविजेता रहे। 

डबल्स - अंडर 14 और अंडर 16 लड़कियां में दिया व वार्शिका  की जोड़ी विजेता वहीं पोशीता व विदिता की जोड़ी उपविजेता बनी। 
लड़के अंडर 16 में विहान व शौर्य की जोड़ी ने विजेता खिताब जीता वहीं ओजस्वी व विराज ने उपविजेता खिताब जीता। 
लड़के अंडर 18 में सात्विक और जसकीरत  विजेता बने व आरव व शौर्य उपविजेता रहे।

टूर्नामेंट निदेशक मोहित गोयल ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट युवा और प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर पर टेनिस खेल को प्रोत्साहित करने की कुंजी हैं, जो हमारे देश के भविष्य के चैंपियन बन सकते हैं, और उनका लक्ष्य उभरते हुए टेनिस प्रतिभाओं के लिए ऐसे और मंच प्रदान करना है। आयोजन के फाइनल्स में टूर्नामेंट आयोजक उत्ताएरेश्वर रंडिवे और मैचअधिकारी उपस्थित थे।
Comments
comment
date
latest news
प्रधानमंत्री के आगमन व कार्यक्रम को सफल बनाने को सभी विभाग आपस मे समन्वय बनाकर करें जिम्मेदारियां का वहन: डीएम

प्रधानमंत्री के आगमन व कार्यक्रम को सफल बनाने को सभी विभाग आपस मे समन्वय बनाकर करें जिम्मेदारियां का वहन: डीएम