News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

थराली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने को निकाला फ़्लैग मार्च

  • Share
थराली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने को निकाला फ़्लैग मार्च

shikhrokiawaaz.com

10/18/2024


थराली:थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर स्थानीय निवासियों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। 
इस फ़्लैग मार्च का आयोजन ऐसे समय में किया गया जब समाज में साम्प्रदायिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाले तत्व सक्रिय हो रहे थे, पुलिस की टीमों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।
उक्त फ्लैग मार्च का मुख्य संदेश साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और अफवाहों के प्रति आमजनमानस को सतर्क एवं जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें,इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि यह मार्च सिर्फ जागरूकता का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन असामाजिक तत्वों के लिए एक चेतावनी भी है जो किसी भी प्रकार से धार्मिक या सामुदायिक सौहार्द को प्रभावित करना चाहेंगे।
थराली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं देगें।
इसी के साथ पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे एकजुट रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी को फैलाने से बचें व साथ ही, साम्प्रदायिक सद्भावना को बनाए रखते हुए समाज में सहयोग और आपसी प्रेम की भावना को बढ़ाएं,उक्त  फ्लैग मार्च स्थानीय जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराया गया।
Comments
comment
date
latest news
युवती के सिर पर प्रेसर कुकर से हमला करने के मामले में 1 और अभियुक्त गिरफ्तार

युवती के सिर पर प्रेसर कुकर से हमला करने के मामले में 1 और अभियुक्त गिरफ्तार