News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

मकान मालिक के घर मे किरायेदार दंपत्ति ने किया हाथ साफ, गिरफ्तार

  • Share
मकान मालिक के घर मे किरायेदार दंपत्ति ने किया हाथ साफ, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/09/2026


देहरादून-: जिस मकान मालिक ने अपने मकान पर पनाह दी उन किरायेदारों ने अपने ही मकान मालिक के घर मे लाखो के आभूषणों में हाथ साफ कर दिया। ताज्जुब की बात है कि अभियुक्तो द्वारा किराए में शिफ्ट होने के 5 दिन के अंदर ही घर में सेंधमारी कर दी। पुलिस ने अभियुक्त दंपत्ति को धूलकोट तिराहे से गिरफ्तार किया है।

सुद्धोवाला निवासी एक महिला गीता देवी पत्नी सतेन्द्र सिंह ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके किराएदार दंपतियों द्वारा उनके मकान से उनके आभूषण चोरी कर लिये है। मामले में पुलिस ने धारा 305/317(2) बी0एन0एस0 में मुकदमा दर्ज किया व घटना के विषय मे छानबीन शुरू की।
 पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में मुखबिरी सूत्रों से भी जानकारी जुटाई तो जानकारी हुई कि दंपत्ति मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के रहने वाले है तथा घटना के पश्चात से ही अपनी गिरफ्तारी के डर से इधर उधर छिपते फिर रहे है। 

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल गुरुवार को पुलिस द्वारा अभियुक्त दंपत्ति नीरज लाल(26) पुत्र जगदीश लाल निवासी ग्राम महड मल्ला कांडई थाना व जनपद रुद्रप्रयाग, व 2- अंजली देवी(23) पत्नी नीरज लाल निवासी निवासी ग्राम महाड मल्ला कांडई, थाना रुद्रप्रयाग को मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दंपत्ति के पास से वादिनी के घर से चोरी किये गए 8 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए है।
Comments
comment
date
latest news
ईनामी गौतस्कर को एसटीएफ़ ने कलियर से दबोचा

ईनामी गौतस्कर को एसटीएफ़ ने कलियर से दबोचा