देहरादून:जनपद के राजपुर क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी की वारदात का राजपुर थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां, धार्मिक सामग्री और नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले मंदिर की रेकी की और इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
उक्त मामला पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर का है, बीती 3 सितंबर को भगवंतपुर निवासी पंकज जोशी ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, घंटियां, दीपक, थाली, शिवलिंग और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर पुलिस की टीम ने गठित की गई,गठित टीम ने मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ पूर्व में ऐसी घटनाओं में सामने आए संदिग्धों का सत्यापन भी किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले कि कल 4 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भंडार गांव, पुरुकुल रोड के पास से 3 आरोपियों 1.सिद्धार्थ थापा(उम्र31) पुत्र कमल थापा, निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून,2.अंकित भंडारी(उम्र32)पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह, निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून,को गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों ने चोरी के कुछ सामान को शत्रुघ्न नाम के कबाड़ी को बेचने की बात बताई।
इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगल तिराहा, पुरुकुल रोड के पास जंगल क्षेत्र से 3.शत्रुघ्न (उम्र52)पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश, निवासी ग्राम कलसी, थाना सिमली, जनपद दरभंगा, बिहार, हाल पता काठ बंगला, राजपुर, देहरादून,को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मुख्य आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्होंने मंदिर की रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के कुछ सामान को बेचकर मिली रकम उन्होंने नशे पर खर्च कर दी थी।
गिरफ्तार कबाड़ी शत्रुघ्न ने चोरी का सामान कम कीमत में खरीदने की बात स्वीकार की,आरोपी सामान को आगे अधिक कीमत में बेचकर मुनाफा कमाने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अष्टधातु की मूर्तियां, एक अष्टधातु का घंटा, दो अष्टधातु के दीपक, तीन अष्टधातु की थालियां, एक अष्टधातु की तश्तरी, एक अष्टधातु का शिवलिंग और 2 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
उक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कुठाल गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी के साथ कांस्टेबल सत्येंद्र और सुरेंद्र शामिल रहे।
मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
shikhrokiawaaz.com
09/05/2026
Comments
comment
date
latest news