News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मानसून से पहले अलर्ट मोड में टिहरी पुलिस, ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

  • Share
मानसून से पहले अलर्ट मोड में टिहरी पुलिस, ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

shikhrokiawaaz.com

06/01/2026

टिहरी:जनपद में मानसून सीजन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए टिहरी पुलिस ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिस क्रम में जिले के थाना छाम और थाना हिंडोलाखाल क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना छाम परिसर में एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस कर्मियों और ग्राम प्रहरियों को भूस्खलन, बाढ़, सड़क दुर्घटना, बादल फटने जैसी आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान खोज एवं बचाव तकनीकों, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया।
वहीं थाना हिंडोलाखाल में आयोजित बैठक में ग्राम प्रहरियों को विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक राहत कार्यों और आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की सूचना तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रहरी सबसे पहले सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य से उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।
टिहरी पुलिस का लक्ष्य आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्मिकों और ग्राम प्रहरियों की क्षमता को मजबूत बनाना है, जिससे आपदा के दौरान आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके और जनहानि को कम किया जा सके।
Comments
comment
date
latest news
ढाई किलो से ज्यादा चरस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

ढाई किलो से ज्यादा चरस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार