News :
10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/16/2025


चकराता-: चकराता के मंझगांव निवासी एक नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित शिक्षक को चकराता पुलिस ने नैनीताल बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मझगांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।


 बीती रविवार को चकराता के मंझगांव खत-द्वार निवासी पीड़ित ने चकराता थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके गाँव में ही रहने वाले मझगांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये व घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म किये जाने से नाबालिक युवती इतना डर गई कि उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा -64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 में मुकदमा दर्ज का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वहीं अभियुक्त शिक्षक अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं तथा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज बुधवार को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर पीड़ित से ठगे 28 लाख, नाइजीरियन मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर पीड़ित से ठगे 28 लाख, नाइजीरियन मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार