News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

टारजन गैंग के वांछित इनामी अभियुक्त को सोनीपत से किया गिरफ़्तार

  • Share
टारजन गैंग के वांछित इनामी अभियुक्त को सोनीपत से किया गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

03/20/2025



टिहरी: टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल, के नेतृत्व में टारजन गैंग के वांछित 15,000₹ के इनामी अभियुक्त को पुलिस द्वारा सोनीपत हरियाणा से गिरफ़्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में सी आई यू व थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिनके लगातार अथक प्रयास व तकनीकी सहायता सर्विलांस से कल बुधवार को चोरी तथा गैंगस्टर के वांछित इनामी राकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम होल्टा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल
को सोनीपत हरियाणा से गिरफ़्तार किया गया। इनामी अभियुक्त द्वारा बताया कि वह गिरफ़्तारी से बचने के लिए यहाँ सोनीपत आ गया था और सोनीपत होटल में नौकरी कर रहा था।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे पता था कि पुलिस बार-बार उसे ढूंढने घर आ रही है इसलिए वह यहाँ सोनीपत में छिपकर रह रहा था। अभियुक्त को घनसाली पुलिस टीम द्वारा कल सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

उक्त मामले में पुलिस टीम के  (ए एस आई) भास्कर सिंह, 
कां लक्ष्मण प्रसाद व सीआईयू के ओमकांत भूषण प्रभारी सीआईयू ,  एस आई राजेंद्र रावत, का0 रवींद्र नेगी व का0 नजाकत अली की अहम भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
13.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

13.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*