News :
फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत एसआईटी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार व जांचकर्ता पटवारी के बयान किये दर्ज कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में*

नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक

  • Share
नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक

shikhrokiawaaz.com

08/05/2026


ऋषिकेश: श्रवण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु लगातार धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। अब तक 10 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यात्रा 
 मार्ग, पार्किंग स्थल, पैदल मार्ग तथा मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की हैं। भीड़ नियंत्रण, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान संचालित खोया- पाया केंद्रों और विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से अब तक 50 से अधिक बिछड़े 
श्रद्धालुओं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं , को सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित 
 दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं सहायता केंद्रों से तुरंत संपर्क करें।
Comments
comment
date
latest news
बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार रहे: स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार

बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार रहे: स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार