News :
आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी, चमोली पुलिस का यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा उपलब्धि: साइबर सुरक्षा व नियंत्रण में टॉप 5 राज्यो में उत्तराखंड़ उपलब्धि: साइबर सुरक्षा व नियंत्रण में टॉप 5 राज्यो में उत्तराखंड़ युवक का हाथ लगने से खंडित हुई कांवड़िये की डाक, पुलिस ने वापिस गंगाजल भरवाकर कांवड़िये को किया रवाना कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर 1 सितंबर से प्रदेश में होगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन, डीएम ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक बारिश बनी चुनौती, लेकिन नहीं रुका सेवा का संकल्प एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया कांवड़ यात्रा का जायजा *सावन में कांवड़ लेकर निकले तेजस्वी सूर्या, सैकड़ों युवाओं के साथ वीरभद्र पहुंचे* एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण *पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस

  • Share
नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026


पौड़ी:श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस कर्मी लगातार निगरानी और सहायता कार्यों में जुटे हुए हैं।
मंदिर परिसर, पैदल मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं। इसके अलावा यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की सतर्कता और लगातार मौजूदगी के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित माहौल में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,इसी उद्देश्य से मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव के साथ पूर्ण कर सके।
Comments
comment
date
latest news
यूपीआई सेवा के अचानक बन्द होने से यूजर्स को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

यूपीआई सेवा के अचानक बन्द होने से यूजर्स को करना पड़ा दिक्कतों का सामना