News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

सफलता: एसटीएफ़ ने धरा एक और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारक, 2 हथियार जब्त

  • Share
सफलता: एसटीएफ़ ने धरा एक और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारक, 2 हथियार जब्त

shikhrokiawaaz.com

07/05/2026


काशीपुर-:  अन्य राज्यों से फर्जी लाइसेंस लेकर उत्तराखंड के अलग अलग जनपदो में शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर कर खुलेआम प्रदेश में घूम रहे फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ एसटीएफ़ उत्तराखंड द्वारा एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत एसटीएफ़ कुमाऊं ने काशीपुर से फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारक को अवैध हथियार, कारतूस संग गिरफ्तार किया है। एसटीएफ़ को फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट को ध्वस्त करने में यह 13वीं बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से ट्रांसफर होकर अलग अलग जनपदो में रजिस्टर हो रहे शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद एसटीएफ़ द्वारा प्रदेश के सभी शस्त्र लाइसेंसो की जांच शुरू की है, जिसके तहत एसटीएफ़ द्वारा अलग-अलग क्षेत्र से कुल 12 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों को गिरफ्तार किया है।

जिस क्रम में एसटीएफ़ को 13वीं बड़ी सफलता उस वक़्त हाथ लगी जब एसटीएफ़ कुमाऊं यूनिट ने उधमसिंह नगर के काशीपुर से एक अभियुक्त पलविन्दर सिंह(46) पुत्र स्व0 धर्मसिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर), 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर), 01 राइफल (.315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ़ ने बताया कि जांच के दौरान एक ही फर्जी लाइसेंस नम्बर पर बने दो लाइसेंस बने हुए मिले थे, और अभियुक्त ने एक लाइसेंस पर दो हथियार खरीदा था। एसटीएफ़ ने फर्जी लाइसेंस सिंडिकेट को ध्वस्त करने की कार्यवाही में अबतक 
13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस जब्त किये है।
Comments
comment
date
latest news
*
देहरादून में दो मासूमों की मौत के बाद हरकत में बाल अधिकार आयोग,घटनास्थल का किया निरीक्षण

* देहरादून में दो मासूमों की मौत के बाद हरकत में बाल अधिकार आयोग,घटनास्थल का किया निरीक्षण