News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

सफलता: पटेलनगर पुलिस ने 4 चोरियों का किया खुलासा, 2 अभियुक्त

  • Share
सफलता: पटेलनगर पुलिस ने 4 चोरियों का किया खुलासा, 2 अभियुक्त

shikhrokiawaaz.com

09/07/2025


देहरादून-:  पटेलनगर क्षेत्र में एक के बाद एक हुई 4 बड़ी चोरियों का पटेलनगर पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए आज क्षेत्र के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पीछे से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बीती 29 अगस्त को कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत बंजारावाला व विद्या विहार निवासी 2 व्यक्तियों द्वारा अपनी गाड़ियों के चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। जिसके उपरांत 5 व 6 सितंबर को पटेलनगर निवासी 2 और वादियों द्वारा अपने घरों से नगदी, सोने के गहने आदि चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।

कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में हुई 4 चोरियों के खुलासे को कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले व फूटेज में दिख रहे संदिग्धों के विषय मे जानकारी जुटाई व अपने सभी मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।  इसके अतिरिक्त पूर्व में चोरी तथा वाहन चोरी के अभियोग में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई।  पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुशीला बलूनी स्कूल के पीछे जाने वाले रास्ते के पास से 2 अभियुक्तो शुभम पवाँर(30) पुत्र वीर सिंह निवासी जामणी खाल, थाना हिण्डोलाखाल, जिला टिहरी गढवाल व  राहुल(37)  पुत्र अशोक निवासी राजेश्वरी काँलोनी, बंजारावाला, पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से अलग अलग घटनाओ में चोरी किये गए दोपहिया वाहन, गहने तथा 37 हज़ार400 रुपये नगद बरामद किए।


 पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी तथा वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये वाहनो को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस सुरक्षा में राजधानी के 19 केंद्रों में सकुशल सम्पन्न हुई प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा

पुलिस सुरक्षा में राजधानी के 19 केंद्रों में सकुशल सम्पन्न हुई प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा