News :
व्हाट्सएप पर आया आरटीओ चालान बना ठगी का जाल,4.40 लाख उड़ाने वाला साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार* बैंक में बंधक जमीन बेचकर 40 लाख की धोखाधड़ी, डेढ़ साल से फरार दो इनामी गिरफ्तार* दून पुलिस ने बुजुर्गों के घर जाकर बांटा उनका दुख-दर्द, दिलाया हर कदम साथ खड़े रहने का भरोसा तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान भाजपा पार्षद के घर मे चोरी करने वाले नेपाली गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी,बुजुर्ग दंपत्ति व घरेलू सहायिका की हत्या सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन

तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान

  • Share
तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान

shikhrokiawaaz.com

10/07/2026


देहरादून:जनपद में आज बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच तेज आंधी ने शहर के कई हिस्सों में परेशानी बढ़ा दी। तेज हवाओं के चलते रिस्पना पुल के पास लगा एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। होर्डिंग के गिरने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।
इसी तरह तेज हवाओं का असर एसपी सिटी कार्यालय परिसर में भी देखने को मिला। यहां एक बड़ा पेड़ तेज हवा के कारण जमीन पर जा गिरा। पेड़ गिरने की घटना से आसपास मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। हालांकि इस घटना में भी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।



एक ही दिन में सामने आई इन घटनाओं ने शहर में तेज हवाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास लगे बड़े होर्डिंग तथा पुराने या कमजोर पेड़ों को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है। अचानक चलने वाली तेज हवाओं के बीच लोगों को भी खुले स्थानों, पेड़ों और बड़े होर्डिंग के आसपास खड़े होने से बचने की जरूरत है।


फिलहाल दोनों घटनाओं में राहत की सबसे बड़ी बात यही रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।




Comments
comment
date
latest news
409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार