News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नशे की लत के चलते चुराया टैबलेट

  • Share
नशे की लत के चलते चुराया टैबलेट

shikhrokiawaaz.com

07/29/2024


देहरादून-: पेशे से पेंटर एक 21 वर्षीय युवक ने नशे की लत के चलते एक व्यक्ति से नेहरुकोलोनी अंतर्गत सिटी केमिस्ट के पास से टैबलेट चुरा लिया। पुलिस ने अभियुक्त को कल रविवार को बद्रीश कॉलोनी के जंगल से टैबलेट सहित गिरफ्तार कर लिया है।

बीती शनिवार को वादी सचिन कुमार द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना  नेहरुकोलोनी को सूचना दी कि जब वह सिटी कैमिस्ट शॉप के पास खड़े थे तो एक व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर उनके हाथ से टैबलेट छीन मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर तुरंत मौके पर जाकर घटनाकी जानकारी ली व वादी की शिकायत पर धारा-304(2) भा0न्या0सं0 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

पुलिस टीम द्वारा मौके व आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया व मुखबिरी तंत्रो की सहायता से कल रविवार को विकास कुमार(21) पुत्र रविन्द्र यादव, निवासी शीला वाली गली, राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून को बद्रीश कॉलोनी के जंगल से घटना में लूटे गये टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पेशे से पेंटर है व नशे का आदी है, नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने वादी से टैबलेट चुराया।
Comments
comment
date
latest news
पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर सकेंगे: ज़िलाधिकारी

पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर सकेंगे: ज़िलाधिकारी