News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

  • Share
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

shikhrokiawaaz.com

04/14/2025


कालसी-: नशे के आदी एक 18 वर्षीय युवक ने लाल ढांग से एक मोटरसाइकिल चुरा ली। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

रविवार को वादी अमन सक्सेना पुत्र सुरेश कुमार निवासी प्रगति विहार द्वारा थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या: यू0के0-16-सी-5139 को लाल डांग सड़क किनारे खडा किया गया था, जिसे  किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में थाना कालसी द्वारा धारा 303(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया व फुटेज में दिख रहे सभी संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस द्वारा सभी मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया व मुखबिर की सूचना पर कोटी रोड के पास से एक अभियुक्त प्रिंस(18) पुत्र लाल बाबू महतो निवासी- ग्राम पकई थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी- लक्ष्मीपुर बरोटी वाला, थाना विकास नगर को चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लर के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
Comments
comment
date
latest news
शीतकालीन यात्रा पर प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए ऋषिकेश में स्थापित किया सहायता बूथ

शीतकालीन यात्रा पर प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए ऋषिकेश में स्थापित किया सहायता बूथ