News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण

  • Share
18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

10/17/2026


देहरादून:प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्यों की हकीकत परखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।
सचिव पंकज कुमार पांडेय ने सुबह करीब 6 बजे कालीदास रोड टर्न से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट समेत विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुधार और गड्ढे भरने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।


सचिव ने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सड़कों की स्थिति सुधारना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से काम करें और जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेहतर बनाने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दे रहा है। अधिकारियों को सड़क सुधार कार्यों की नियमित निगरानी करने और काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।






Comments
comment
date
latest news
उम्र के इस पड़ाव पर भी 'समर्पण व दृढ़ता' को ख़ाकी सलाम करती है!

उम्र के इस पड़ाव पर भी 'समर्पण व दृढ़ता' को ख़ाकी सलाम करती है!