News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

श्रीनगर पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर में "पुलिस की पाठशाला"आयोजित कर छात्रों को किया जागरूक

  • Share
श्रीनगर पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर में

shikhrokiawaaz.com

02/17/2025


श्रीनगर:आज सोमवार को श्रीनगर पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर में "पुलिस की पाठशाला”
आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार ने पहुँचकर स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टॉफ को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग,फ़िशिंग लिंक,थर्ड पार्टी ऐप स्टोर, एटीएम का सही इस्तेमाल कैसे करना है,अपने ईमेल को कैसे स्ट्रांग रखना है,सोशल साइट्स पर गलत कंटेंट्स कैसे दूर रहना है आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताकर साइबर अपराधों के बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उनके द्वारा बच्चों को अपना महत्वपूर्ण समय, ऊर्जा फेसबुक, इन्स्ट्राग्राम व अन्य सोशल साइट को देखने में बर्बाद न कर सकारात्मक कार्यों में व्यय करने के लिए समझाया गया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं में वर्तमान में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते बताया कि नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नशा मनुष्य के सोचने समझने की शक्ति के साथ ही पूरे शरीर पर प्रहार करता है। इसका प्रहार इतना प्रखर होता है कि धीरे धीरे शरीर ही नष्ट हो जाता है। यह एक ऐसा धीमा जहर होता है कि लोग जब तक इसके दुष्परिणामों को समझ पाते हैं तब तक उनका अंत हो जाता है। हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएँ जहाँ हमारे युवा नशे की लत की बेड़ियों से मुक्त होकर स्वस्थ, उत्पादक जीवन जी सकें। जिसके सम्बन्ध में स्कूल के छात्र छात्राओं व स्टॉफ से नशे से दूर रहने की शपथ भी कराई गयी।
छात्र छात्राओं से कुछ प्रश्न भी किये गए सही और अच्छे जवाब देने वाले 3 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया|
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड की चमक बरकरार...दो स्वर्ण समेत 10 और मेडल मिले, 77 पहुंची पदकों की संख्या

उत्तराखंड की चमक बरकरार...दो स्वर्ण समेत 10 और मेडल मिले, 77 पहुंची पदकों की संख्या