News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

चाय के बर्तन में थूकना अभियुक्त को पड़ा भारी

  • Share
चाय के बर्तन में थूकना अभियुक्त को पड़ा भारी

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024


मसूरी: मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने की घटना में दून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
जानकारी हो की बीती 08 अक्टूबर को वादी हिमांशु बिश्नोई पुत्र संजय बिश्नोई निवासी मकान नं0- 310 अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया गया, जो उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में 02 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया। उक्त घटना के संबंध में हिमांशु बिश्नोई द्वारा एक लिखित तहरीर भी कोतवाली मसूरी में दी गई।
अभियुक्तों द्वारा अपने इस कृत्य से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुए भडकाने का प्रयास किया गया, जिस पर घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मसूरी को निर्देशित करते हुए टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो दोनो अभियुक्त नौशाद पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अली का मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर का होना ज्ञात हुआ तथा घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्तों के मसूरी से फरार होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध में  मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए दोनो अभियुक्तों को आज क्लेमेंटाउन स्थित आशारोडी के पास से गिरफ्तार किया गया,  जिनसे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Comments
comment
date
*ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार*

*ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार*