News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

पौड़ी पुलिस का त्वरित एक्शन: गुमशुदा युवती कुछ ही घंटे में बरामद

  • Share
पौड़ी पुलिस का त्वरित एक्शन: गुमशुदा युवती कुछ ही घंटे में बरामद

shikhrokiawaaz.com

04/01/2026


श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल): जनपद पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए लापता युवती को बेहद कम समय में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक परिवार की चिंता समाप्त हुई, वही आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी कृष्णपाल ने थाना श्रीनगर में सूचना दी कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री बिना किसी सूचना के घर से कहीं चली गई है और देर तक वापस नहीं लौटी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला थाना श्रीनगर एवं सीईयू (CIU) की संयुक्त टीम का गठन कर युवती की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने  सभाविक स्थानों, बस अड्डों, बाजारों और अन्य क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलते हुए तकनीकी एवं मैन्युअल दोनों तरीकों से खोजबीन की।
लगातार प्रयास और सटीक रणनीति के चलते पुलिस टीम को जल्द ही सफलता मिली और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने पौड़ी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील करवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की जमकर सराहना की
Comments
comment
date
latest news
डीएम सविन ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्धघाटन

डीएम सविन ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्धघाटन