News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

कहासुनी में बेटे ने माँ को मारी गोली, गिरफ्तार

  • Share
कहासुनी में बेटे ने माँ को मारी गोली, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/06/2026


ऋषिकेश-: माँ-बेटे के बीच किसी बात को लेकर आपस मे कहासुनी हुई तो बेटे ने आवेश में आकर माँ पर फायर कर दी। जिसके बाद बेटा माँ को गंभीर अवस्था मे देख खुद ही एम्स अस्पताल लेकर पहुँचा। हादसे में घायल महिला के माथे पर गंभीर चोट आई है, जो फिलहाल खतरे से बाहर है। अभियुक्त बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


सीओ ऋषिकेश तुषार वोहरा ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माँ को गोली मार दी है। उक्त सूचना पर ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुँची तो पता चला कि सुमित गौड़(32) का अपनी माँ ऊषा देवी गौड़ (63 ) से किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी, जिस दौरान आवेश में आकर सुमित ने 12 बोर के तमंचे से अपनी माँ पर फायर कर दी। जिसके चलते ऊषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई है। अपनी माँ को गंभीर घायल देखते हुए सुमित स्वयं अपनी माँ को एम्स ऋषिकेश लेकर आया, जहां वह फिलहाल खतरे से बाहर है।



सुमित गौड़ के बड़े भाई अमित गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुमित गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त से घटना के सम्बंध में और पूछताछ की जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार