News :
तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

14 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • Share
14 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/01/2025


देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस की लगातार जारी कड़ी कार्यवाही के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कल लक्खीबाग  क्षेत्र से एक व्यक्ति को 14.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में कल शुक्रवार को लक्खीबाग क्षेत्र में एक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मद्रासी कॉलोनी से एक अभियुक्त करीम(54) पुत्र स्व0 शिवटिया निवासी 15, रेस्ट कैम्प मद्रासी कॉलोनी त्यागी रोड, कोतवाली नगर, देहरादून को 14.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से स्मैक बेचकर कमाए गए 12 हज़ार 360 रुपये भी जब्त किए है। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रूपये है।


 गिरफ्तार अभियुक्त स्वयं भी नशे का आदी है व उसके द्वारा उक्त स्मैक मद्रासी कॉलोनी के ही एक स्थानीय पैडलर से खरीदी गयी थी, जिसे महंगे दामों में बेचकर वो मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त द्वारा जिस पैडलर से ड्रग्स खरीदी से उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


 अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त  पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है।


Comments
comment
date
latest news
 लॉन टेनिस...महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला आज

लॉन टेनिस...महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला आज