News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • Share
6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/17/2026

उत्तरकाशी:जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित "ड्रग्स फ्री देवभूमि" और "नशामुक्त भारत अभियान" के तहत कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनेरा क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक अमित रावत (35 वर्ष) निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, जनपद उत्तरकाशी,को रोककर उसकी तलाशी ली,आरोपी के पास से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसपी उत्तरकाशी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जनपद में एनडीपीएस एक्ट के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने करीब 44 लाख रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस और 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। इतना ही नहीं, नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त पाए गए चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान ने किया वार्षिक परेड का निरीक्षण, बैरक, इनडोर फायरिंग रेंज, शस्त्रागार का किया निरीक्षण

पुलिस कप्तान ने किया वार्षिक परेड का निरीक्षण, बैरक, इनडोर फायरिंग रेंज, शस्त्रागार का किया निरीक्षण