News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात 880 स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान

  • Share
सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात 880 स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान

shikhrokiawaaz.com

02/21/2026


देहरादून: जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में सरकारी विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। जिले के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से 880 स्मार्ट एलईडी टीवी का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। अब सरकारी विद्यालयों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर प्रत्येक कक्षा में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से डिजिटल और इंटरएक्टिव शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। खरीदी गई स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम को कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, पांडिचेरी भेजा गया है।
निरीक्षण दल द्वारा स्मार्ट टीवी की तकनीकी विशिष्टताओं, सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता स्तर एवं बिड डॉक्यूमेंट में निर्धारित सभी शर्तों के अनुरूपता की गहन जांच की जाएगी। निरीक्षण में सभी मानक संतोषजनक पाए जाने के पश्चात ही उपकरणों को देहरादून भेजने की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता के उपकरण प्राप्त हों और सार्वजनिक धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि जनपद में पिछले डेढ़ वर्ष से “उत्कर्ष” परियोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। विद्यालयों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधाएं, शौचालय, विद्युत, पेयजल, मंकीनेट, पुस्तकालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। अब स्मार्ट टीवी की स्थापना से शिक्षण व्यवस्था को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस पहल से विद्यार्थियों को दृश्य-आधारित, रोचक एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण का लाभ मिलेगा, शिक्षकों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाने में सुविधा होगी तथा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालय भी तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। स्मार्ट क्लास परियोजना से जनपद के हजारों छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षण संसाधनों का सीधा लाभ मिलेगा और भविष्य की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।


Comments
comment
date
latest news
साइबर ठगों पर एसटीएफ का डिजिटल स्ट्राइक,बचाए 10 करोड़ रुपये से अधिक

साइबर ठगों पर एसटीएफ का डिजिटल स्ट्राइक,बचाए 10 करोड़ रुपये से अधिक